गुमला, जून 12 -- गुमला संवाददाता उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में चैलेंज एवं प्रॉस्पर प्रोजेक्ट की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण के लिए चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी तीन माह के एक्शन प्लान पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि जिले के सौ चयनित गांवों में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन गांवों में मिट्टी व जल संरक्षण के लिए चोटी से घाटी मॉडल और जीआईएस तकनीक के माध्यम से वैज्ञानिक विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- धरती आबा अभियान के तहत मत्स्य योजनाओं पर जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त ने मिनी बाड़ी,पौधारोपण, कुआं, तालाब, टीसीबी और मेड़बंदी जैसे कार्यों में त...