गुमला, मार्च 9 -- चैनपुर प्रतिनिधि। देश तेजी से डिजिटल सुविधाओं की ओर बढ़ रहा है,वहीं गुमला विधानसभा क्षेत्र के कई सुदूरवर्ती इलाके आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस गंभीर समस्या को गुमला विधायक भूषण तिर्की ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की है।विधायक ने सदन को अवगत कराया कि रायडीह प्रखंड के कोब्जा,कोंडरा, सुरसांग, कुरुमगढ़ और बांसडीह से कांसीर पथ तक के कई क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा लगभग नहीं के बराबर है। नेटवर्क की कमी के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेष रूप से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा, सरकारी योजनाओं की जानकारी,ऑनलाइन आवेदन और डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.