गुमला, मार्च 12 -- गुमला प्रतिनिधि जिले के सीबीएसई विद्यालयों में कक्षा 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए विभिन्न स्कूलों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को आयोजित होगी,जबकि नोट्रेडेम विद्यालय में यह परीक्षा 23 मार्च को ली जाएगी। परीक्षा के बाद 25 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डीएवी स्कूल के प्राचार्य आरके साहू और नोट्रेडेम विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर प्रफुल्ला ने बताया कि उनके विद्यालय के वर्तमान छात्रों का नामांकन प्री-बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर नाममात्र औपचारिक प्रक्रिया के साथ किया जाएगा। ऐसे छात्रों की कक्षाएं भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी। वहीं अन्य विद्यालयों से आने वाले छात्रों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.