गुमला, दिसम्बर 21 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय के संत पात्रिक मैदान में रविवार को विभिन्न चर्चों के तत्वावधान में संयुक्त रूप से क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गुमला धर्मप्रांत कैथोलिक चर्च के बिशप लिनुस पिंगल एक्का,विधायक भूषण तिर्की ,गुमला डीसी प्रेरणा दीक्षित, गुमला एसपी हरिस बिन जमां, ने दीप प्रज्ज्वलित और केक काट कर किया। मौके पर नृत्य, गीत और आतिशबाजी के माध्यम से क्रिसमस का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।कार्यक्रम स्थल के बगल में सजाई गई आकर्षक चरनी ने उपस्थित लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बिशप एक्का ने चरनी में मौजूद बालक यीशु को आशीष अर्पित किया। बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी मनमोहक बनाया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों पर भी प्रकाश डाला गया। क्रिसमस गैदरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.