गुमला, मार्च 23 -- गुमला संवाददाता चैती छठ महापर्व की शुरुआत 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ होने जा रही है,लेकिन जिला मुख्यालय के छठ घाटों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर के प्रमुख तालाबों और घाटों पर गंदगी पसरी हुई है। जिससे व्रतियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।जिला मुख्यालय के मुरली बगीचा तालाब, सिसई रोड तालाब और मत्स्य विभाग तालाब में श्रद्धालु छठ पूजा करने पहुंचते हैं। लेकिन इस बार घाटों के किनारे कचरा,मलबा और पूजा सामग्री के अवशेष जमा हो गए हैं। हाल के दिनों में प्रतिमा विसर्जन और पूजा सामग्री तालाबों में डालने के कारण स्थिति और खराब हो गई है।घाटों के आसपास प्लास्टिक,फूल-मालाएं और अन्य कचरे का ढेर लगा हुआ है। कई जगहों पर पानी के किनारे फिसलन और दुर्गंध भी महसूस की जा रही है। जिससे व्रतियों को अर्घ्य देने में दिक्कत हो सकती है।च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.