गुमला, दिसम्बर 15 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के चौली नवाटोली निवासी 45 वर्षीय रमेश साहू का शव रविवार को गांव के कुछ दूरी पर स्थित पुआल गांज के समीप पुलिस ने बरामद किया। शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या पत्थर से वार कर की गई है। मृतक का भाई बालेश्वर साहू ने बताया कि रमेश साहू शनिवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था और उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देर रात होने पर परिवार ने खोजबीन की,लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने पुआल के पास रमेश का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान पाए गए। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर से वार कर की गई। पुलिस पूरे माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.