गुमला, मार्च 30 -- गुमला, संवाददाता । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को कार्तिक उरांव महाविद्यालय सभागार में जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन सह सीएचओ सम्मान समारोह सह नियोजित परिवार सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सहिया,एएनएम, सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बतौर नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव,सीएस डॉ. एसएन चौधरी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में सहिया कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि शकुंतला उरांव ने कहा कि सहिया बहनों की मेहनत और समर्पण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.