गुमला, मार्च 2 -- गुमला संवाददाता। होली रंगों का त्योहार है और इस पर्व को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद चुनाव का परिणाम आने के साथ ही जिले में होली की रौनक भी बढ़ गई है। बच्चे से लेकर बड़े तक रंगों में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसी बीच गुमला में महिलाओं द्वारा तैयार किया जा रहा हर्बल गुलाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। आदर्श स्वंय सहायता समूह की तर्री व फसिया की महिलाएं इस बार हर्बल गुलाल बना रही हैं। यह गुलाल फूलों,हल्दी, चुकंदर, पालक, पुदीना और अन्य वनस्पतियों से पारंपरिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्व का प्रयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे यह पूरी तरह त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है।समूह की सदस्य रंजीता देवी ने बताया कि पहली बार हर्बल गुलाल बनाने का काम शुरू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.