गुमरो पहाड़ से 12 ट्रैक्टर तूफान क्षतिग्रस्त लकड़ी जब्त, वन परिसर में सुरक्षित
दुमका, अक्टूबर 1 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया वन क्षेत्र के प्रसिद्ध गुमरो पहाड़ की तलहटी स्थित घने जंगल से वन विभाग की टीम ने बुधवार को पिछले दिनों तूफान के चपेट में आकर नष्ट हुए सागवान सहित अन्य कीमती प्रजातियों के पेड़ों की दर्जनों बोटा लकड़ी कुल 12 ट्रैक्टर सुरक्षित वन परिसर ले गया। वनरक्षी अनुराग कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वनरक्षी दुलाल टुडू के साथ विभागीय मजदूरों के सहयोग से यह कार्रवाई की गई। टीम ने गुमरो के जंगल के विभिन्न हिस्सों में बिखरी पड़ी लकड़ियों को एकत्र कर ट्रैक्टरों के माध्यम से वन परिसर तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार को क्षेत्र में आए तेज तूफान के कारण गुमरो पहाड़ की तलहटी में बड़ी संख्या में सागवान आदि के पेड़ क्षतिग्रस्त होकर टूट गए थे। तूफान के बाद से ही जंगल में बड़ी मात्रा में कीमती लकड़ी बिखरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.