दुमका, मई 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत भवन में मईया सम्मान योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक महिलाएं पहुंचीं। पंचायत सचिव आकाश कुमार ने बताया कि जिला और प्रखंड प्रशासन के निर्देश पर यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 499 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 88 लाभुकों का मौके पर भौतिक सत्यापन किया गया। सचिव ने कहा कि भीषण गर्मी और ज्यादा भीड़ को देखते हुए बाकी लाभुकों को घर भेज दिया गया। शेष लाभुकों का सत्यापन संबंधित आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मईया सम्मान योजना के सत्यापन कार्य समय पूर्व बंद करने पर महिलाओं में नाराजगी यह भी पढ़ें- जनजातीय गरिमा उत्सव का हुआ समापन यह भी पढ़ें- मइया सम्मान योजना को ल...