कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- भारतीय इतिहास संकलन समिति कौशाम्बी की बैठक रविवार को दारानगर कड़ाधाम में हुई। बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर सुरेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि जिले के गुमनाम सितारे हैं उन्हें खोज कर विश्व पटल पर लाने का प्रयास करें। आगे कहा कि भारतीय इतिहास संकलन समिति का मुख्य उद्देश्य साक्ष्यों और प्रमाणो को सूचीबद्ध करना है, जिससे भारत का इतिहास समृद्ध हो। जिले के कार्यकर्ताओं को जनपद के राष्ट्र नायकों के बारे में डॉक्यूमेंटेशन करने का आग्रह किया, जिससे उसे भविष्य में पुस्तक स्वरूप में लोगों के सामने लाया जा सके और इस पर रिसर्च कार्य किया जा सके। राजकीय डिग्री कॉलेज सिराथू के प्राचार्य डॉक्टर संजय प्रसाद शर्मा ने कहा कि लोकमन के इतिह...