गुमदेश में दर्जा राज्य मंत्री हुकुम सिंह कुंवर का स्वागत
चम्पावत, अगस्त 23 -- लोहाघाट। दर्जा राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुंवर के दूसरे दिन बगोटी गांव में लोगों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री ने बगोटी गांव में वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में बलिदानी हुए हरि सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद हरि सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.