गुमदेश क्षेत्र में सातूं आठूं की धूम मची
चम्पावत, अगस्त 22 -- लोहाघाट। गुमदेश क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गौरा महोत्सव की धूम मची हुई है। नेपाल सीमा से लगे जिंडी, सुनकुरी, नर्सो, लुपड़ा,जुजरी आदि गांवों में गौरा गीतों का गायन किया। महिला और पुरुषों ने विश्वामित्र करना लाग्या यज्ञ, सुबाहु मारीच ले यज्ञ को करियो विध्वंस..आदि गीतों का गायन किया। जिंडी में मदन कलौनी ने पूजा.अर्चना कराई। यहां कल्याण चंद, खिलानंद कलौनी, प्रताप चंद, गोपाल राम, हयात राम, पुष्कर चंद, गुमान राम, बेनीराम, मदन राम, दीवान राम, पुष्पा कलौनी, रीता देवी, हेमा देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, मुन्नी देवी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: गौरा महोत्सव में जनप्रतिनिधि एक मंच पर आए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.