संभल, मई 4 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव गुमथल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर पुलिस की लगातार दबिश जारी है। शुक्रवार को रामपुर की एसओजी टीम ने गांव में छापेमारी कर कुछ सामान और एक युवक को हिरासत में लिया था। इसके बाद शनिवार को उत्तराखंड पुलिस ने भी गांव में पहुंचकर एक अन्य युवक को अपने साथ ले गई, जबकि एक युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था। सोमवार को चौथे दिन फिर रामपुर एसओजी टीम ने गांव में दस्तक दी और सुबह से ही डेरा डाले रही, लेकिन ताजा कार्रवाई में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार हो रही छापेमारी से गांव में चर्चा और दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। यह भी पढ़ें- मीरगंज पुलिस की कार्रवाई, चार शराबी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- चोरी के आरोपी को पकड़ने बनियाठेर पहुंची उत्तराखंड पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.