गिरडीह, मई 18 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां के प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार और थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार सोमवार को निर्धारित तिथि बीत जाने के बावजूद सरकारी कुआं से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने की सूचना पर बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अविलंब गुमटी हटाने का निर्देश दिया। साथ ही कुआं के नीचे संचालित गुमटी संचालक को दो दिन के अंदर अपनी दुकान हटा लेने का निर्देश दिया। कहा कि दो दिन के अंदर दुकान नहीं हटाए जाने पर सामान जब्त करते हुए कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इधर, सीओ के आदेश के बाद सोमवार शाम में सभी ने अपनी गुमटी हटा ली। गुमटी हटने के साथ कुआं की सफाई भी शुरू हो गयी है। यह भी पढ़ें- बेलांव बाजार से 125 से अधिक दुकानों को हटवाया यह भी पढ़ें- जाम से निजात को शीघ्र चलेगा अतिक्रमण अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...