सीवान, सितम्बर 8 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना पुलिस ने रविवार को पिपरा बाजार के पास छापेमारी कर एक गुमटी से 15.6 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपित शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अवर निरीक्षक सूर्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार को गश्ती पर थी। करीब 3:50 बजे पिपरा पासवान चौक पर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिपरा निवासी गोविंद प्रसाद अपनी गुमटी में शराब रखकर बेचता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुमटी पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही गोविंद प्रसाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने गुमटी की तलाशी ली तो दो कार्टन से 200 एमएल की 48 बोतल बंटी-बबली देसी शराब तथा 200 एमएल के 30 प...