गुमटी में लगी आग से हजारों रुपये का सामान जला
मिर्जापुर, मई 11 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकटा गांव के अतरी दक्षिण मजरे में सड़क किनारे गुमटी में रविवार को संदिग्ध हाल में आग लग गई। आग से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्र के सिकटा अतरी दक्षिण गांव निवासी विषेश्वर सड़क किनारे गुमटी में परचून की दुकान खोल रखे हैं। रविवार की सुबह गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए। उधर, तीन सौ मीटर दूर घर से विषेश्वर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अंदर रखा सारा सामान जल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित ने बताया कि 25 हजार रुपये का परचून का सामान खरीदकर रखे थे। आग लगने से जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने तहसील प्रसासन से मुआवजे की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.