सोनभद्र, मार्च 3 -- खलियारी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के नौगांव गांव में मंगलवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में गुमटी मे आग लगने से हजारों रुपये का किराना का सामान जल गया। ग्रामीण जब तक आग बुझाते गुमटी में रखा सारा सामान जल गया। रायपुर थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी गुलाब मोदनवाल ने बताया कि गांव में ही गुमटी में उनकी किराना की दुकान है। प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी वे देर शाम दुकान बंद कर पास में स्थित अपने घर चले गए। मंगलवार की भोर में गुमटी में आग और धुआं देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर वे भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाना शुरु कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल गया। गुलाब मोदनवाल ने अराजकतत्वों पर गुमटी में आग लगाने की आरोप लगाया है।...