गुमटी में लगी आग, सिलेंडर फटने से दशहत
भदोही, जून 25 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड चीनी मिल मोड के पास गुमटी में रसोई गैस सिलेंडर फट गया। संयोग अच्छा था कि उस दौरान दुकान बंद थी नहीं तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी अशर्फी देवी चीनी मिल मोड़ पर चाय एवं नाश्ता की दुकान गुमटी में संचालित करके जीविकोपार्जन करती हैं। बुधवार की देर शाम को दुकान को बंद करके वह घर चली गईं। गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। जिससे गुमटी में आग लग गई। इसके कारण वहां अफरा-तफरी का आलम बन गया। विस्फोट के कारण पास के एक मकान का टीनशेड भी उड़ गया। राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी रात में ही दमकल विभाग को दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.