आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी अस्पतालों के बाहर अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच की। इस दौरान अतरौलिया और जहानागंज क्षेत्रों में बिना लाइसेंस गुमटियों में दवाओं की बिक्री का मामला सामने आया। अतरौलिया क्षेत्र के अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय के सामने सुबह करीब नौ बजे टीम ने छापेमारी की। उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर अभयराज पांडे के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कौस्तुभ त्रिपाठी, एसीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय और अतरौलिया थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल से करीब 50 मीटर की दूरी पर तीन गुमटियों में मेडिकल स्टोर संचालित होते मिले, जहां बिना लाइसेंस दवाएं बेची जा रही थीं। टीम ने कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.