इटावा औरैया, अप्रैल 15 -- इकदिल, संवाददाता। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक परचून की गुमटी में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा चिलर फ्रिज सहित सारा परचून का सामान जलकर राख हो गया। गांव पिलखर निवासी राजीव पुत्र भूप सिंह हाईवे किनारे गुमटी में परचून की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार सुबह वह दुकान बंद कर घर पर चाय-नाश्ता करने गए थे। इसी दौरान गुमटी से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल पाइप व बाल्टियों के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- करनैलगंज में धू-धूकर जली बाइक, चपेट में आई किराना दुकान में लाखों का नुकसान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.