गोरखपुर, मार्च 5 -- गोलाबाजार। क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर पुलिया से आगे गुमटी में अवैध तरीके से देशी शराब पाउच में भरकर बेचने वाले दो लोगों को गोला पुलिस ने 31 पाउच के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बलबीर चौधरी पुत्र बंगेश चौधरी ग्राम रकौली और बुद्धिराम पुत्र छेदीलाल ग्राम गोपालपुर वार्ड 16 के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...