भदोही, मई 19 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव में गुमटी तोड़ने का मामला सामने आया है। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। गांव निवासी कमाल अहमद ने तहरीर में कहा कि वह गुमटी लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। गांव के ही फिरोज आलम, इमरान उर्फ टोनी, तौसिफ और तौहिद से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी बात को लेकर आरोपितों ने गुमटी में तोड़फोड़ की और सामान को नष्ट कर दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...