गाजीपुर, मार्च 6 -- देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली बाजार बस स्टैंड पर रामप्रसाद मौर्य की गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने सिगरेट, गुटखा नगदी सहित करीब चार हजार का सामान चुरा लिया। चोरी की जानकारी सुबह हुई। जब दुकान खोलने के पहुंचे तो गुमटी का ताला टूटा हुआ मिला तथा सामान गायब था। चोरी की घटना को लेकर पूरे बाजार में दहशत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...