गुमला, मई 15 -- गुमला। शहर के जवाहर नगर निवासी सुभाष कुमार साहू ने चोरों के खिलाफ गुमला थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि देवी मंडप स्थित एसएस प्लस टू हाई स्कूल की बाउंड्री के पास उनकी गुमटी है। गुरुवार रात चोर छत का चदरा काटकर अंदर घुसे और करीब 20 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान में चॉकलेट, बिस्कुट, नकद राशि और चेंज शामिल हैं। शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...