गिरडीह, फरवरी 14 -- तिसरी, प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन के नेतृत्व में जिला बल और गृह रक्षक के जवानों द्वारा शुक्रवार को तिसरी थाना क्षेत्र के गुमगी और खिरोद गांव में संचालित देशी शराब की अवैध भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। वहीं उत्पाद विभाग ने देशी शराब बनाने के लिए शराब भट्ठी के पास भारी मात्रा में रखे गए जावा और महुआ को भी नष्ट कर दिया है। बता दें कि नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के विभिन्न प्रखंडों में पिछले कई दिनों से उत्पाद विभाग लगातार अवैध शराब के कारोबार और इसकी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई भी की गई है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि गिरिडीह उत्पाद अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमगी और खिरोद गांव में अवैध रूप से भट्ठी संचालित कर देसी शराब बनाने और बेचने का काम किया जाता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.