चंदौली, मार्च 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार सड़क किनारे गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे अचानक गुब्बारे का सिलेंडर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह जान बचाकर लोग वहां से भागे। घटना में गुब्बारा बेचने वाला व्रिकेता गंभीर रुप से झुलस गया है। वहीं समीप के दो लोगों को हल्की चोट आई है। धमाका इतना जोरदार रहा कि आसपास के मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कई मकानों में दीवार में दरार आ गई। कोतवाली पुलिस घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराई, लेकिन स्थिति गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वाराणसी का रहने वाला 50 वर्षीय चून्नू सेठ काफी दिनों ने वेस्टर्न बाजार स्थित प्रभु चौहान के मकान में पत्नी संतोषी, बेटी कुमकुम एवं पुत्र शिवकुमार के साथ रहता है। वह ग...