अलवर, अगस्त 16 -- राजस्थान के अलवर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस कार्रवाई देखने को मिली। कांग्रेस कार्यकर्ता दीनबंधु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, दीनबंधु अपनी गाड़ी से धोबी गट्टा रोड होते हुए विजयनगर ग्राउंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि दीनबंधु के पास कुछ काले गुब्बारे थे, जिन्हें पुलिस ने फोड़ दिया। इसी दौरान एक गुब्बारा उनके हाथ से निकलकर हवा में उड़ गया। पुलिस की गाड़ी में ले जाए जाते समय दीनबंधु ने कहा कि जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि वे छात्रों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन...