नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- तीज-त्योहार हो या फिर घर में किसी मेहमान को आना हो, पूड़ी के साथ खस्ता कचौड़ी जरूर बनाए जाते हैं। स्नैक्स में भी कचौड़ी खाना लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन कचौड़ी खाने का मजा तभी आता है, जब ये फूली हुई और गोल बने। कचौड़ी पिचक जाती है या फिर क्रिस्पी नहीं बनती, तो खाने का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी कचौड़ी बनाने के लिए कई ट्रिक्स अपना चुकी हैं, तो अब हलवाई जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के कुछ तरीके आजमाकर देख लें। चलिए फिर जानते हैं आखिर कैसे बना सकते हैं खस्ता कचौड़ी।1- आटा गूंथने का तरीका खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए आपका आटा बिल्कुल परफेक्ट और कड़ा गूंथा होना चाहिए, तभी कचौड़ी मस्त-मस्त बनेंगी। अगर आटे को गीला कर देंगे, तो ये तेल ज्यादा पी लेगी और कचौड़ी भी खस्ता नहीं होंगी। ऐसे में आपको बस सिंपल तरीका अपनाना है ...