बदायूं, नवम्बर 9 -- Badaun News: यूपी के बदायूं में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिवाली की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। यहां 13 साल की बच्ची के लिए गुब्बारा जानलेवा बन गया। बच्ची गुब्बारे के साथ खेल रही थी। बच्ची ने गुब्बारे को फुलाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया, उल्टा गुब्बारा उसके गले में फंस गया। जिससे बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बिल्सी क्षेत्र के गांव गडौली गांव में रामदयाल मौर्य की 13 साल की नातिन नंदिनी करीब एक महीने पहले अपने ननिहाल आई थी। नंदिनी मूल रूप से सरह बरौलिया गांव की रहने वाली है। वह कक्षा चार की छात्रा थी। नंदिनी अपने ननिहाल में खूब-मौज मस्ती करती थी। घर में नातिन के आने से ननिहाल वाले भी बेहद खुश थे। सभी दिवाली को लेकर भी क...