बागपत, मार्च 1 -- बागपत के गुफा मंदिर पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और "जयकारों" के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर व आसपास के चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को 200 से अधिक पुलिस बल तैनात रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यातायात एक तरफ से संचालित किया गया। वहीं बड़ौत की ओर जाने वाले वाहनों को नेथला-लुहारी मार्ग से डायवर्ट किया गया, जिससे जाम की स्थिति न बने। पुलिस कर्मी लगातार सीसीटीवी कैमरों से व्यवस्था संभालते नजर आए। गुफा मंदिर के अध्यक्ष सुरेंद्र चंद पालीवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए। पूरे दिन क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.