बागपत, मार्च 5 -- बागपत। सरूरपुर गांव के एतिहासिक गुफा मंदिर पर चल रहे होली मेले का बुधवार को समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा वाले बाबा का पूजन किया। परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मेला क्षेत्र में तैनात रही। सरूरपुर गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर गुफा वाले बाबा का मंदिर है। इस मंदिर की बड़ी मान्यता है। बागपत के साथ ही आसपास के जिलों और दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के लोग भी मंदिर पर पूजन करने के लिए पहुंचते है। होली और दीपावली पर्व पर मंदिर में धार्मिक मेले का आयोजन होता है। इस बार पांच दिवसीय होली मेला शनिवार की शाम शुरू हो गया था। जिसमें रोजाना हजारों श्रद्धालु गुफा वाले बाबा का पूजन करने के लिए पहुंच रहे थे। होली वाले दिन तो मंदिर पर 30 हजार से अ...