बागपत, मार्च 1 -- गुफा मंदिर पर चल रहे होली मेले में रविवार को भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गुफा वाले बाबा का पूजन किया और परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले के दूसरे दिन 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का पूजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। जनपद बागपत समेत यूपी के कई जनपदों के अलावा हरियाणा, दिल्ली के श्रद्धालुओं में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गुफा वाले बाबा की काफी मान्यता है। होली और दीपावली के त्योहार पर गुफा मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया जाता है। जिलेभर में आज यानि सोमवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसके चलते गत 28 फरवरी से गुफा मंदिर पर पांच दिवसीय धार्मिक मेला शुरू हुआ था। पहले दिन मेले में 10 हजार से अधि...