बागपत, फरवरी 28 -- बागपत। सरूरपुर के गुफा मंदिर पर शनिवार से होली मेला शुरू हो गया। मेले में बागपत के साथ ही आस-पास के जिलों और कई प्रदेशों के श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजन किया और गुफा वाले बाबा से परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में पुलिस तैनात रही। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि रविवार यानि आज से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी। जिसके चलते पुलिस भी अलर्ट हो गई है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सरूरपुर गांव के पास स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर की बड़ी मान्यता है। परिवारों की खुशहाली की मन्नतें लेकर मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रहती है। होली और दीपावली पर तो मंदिर में धार्मिक मेले का आयोजन होता है। जिसमें बागपत के साथ ही आसपास के जिलों और हरियाणा व दिल्ली समेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.