मिर्जापुर, जुलाई 21 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। गुप्त नवरात्र के षष्टी तिथि पर सोमवार को आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु मां की प्रतिमा की एक झलक पाते ही धन्य हो गए। वहीं साधकों ने मंदिर की छत, तारा मंदिर और अष्टभुजा, कालीखोह की पहाड़ियों और गुफाओं में मां को प्रसन्न करने के लिए साधना में लीन रहे।

श्रद्धालुओं की गतिविधियाँ मंगला आरती से पहले श्रद्धालु गंगा स्नान कर मंदिर की ओर से जाने वाली सभी गलियों में श्रद्धालुओं ने लाइन लगा लिए। मां के दर्शन से पूर्व श्रद्धालुओं ने विंध्यधाम की गलियों में सजी प्रसाद की दुकानों से माला-फूल,नारियल,चुनरी लेकर मां का दर्शन पूजन करने के लिए पंक्तिबद्ध हो गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु जय माता दी का जयकारा लगाते हुए आ...