गुप्त नवरात्रि शुरू, मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आषाढ़ गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मां बगलामुखी पीतांबरी सिद्धपीठ में दर्शन-पूजन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महंत देवराज ने कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय विशेष पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया। गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा। मंदिर परिसर में भक्तों ने मां बगलामुखी को पीले पुष्प, हल्दी, पीले वस्त्र और चने की दाल अर्पित कर सुख-समृद्धि, शत्रु बाधा से मुक्ति तथा मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। महंत देवराज ने बताया कि गुप्त नवरात्र में तांत्रिक परंपरा के अनुसार पूजा की जाती है। पहले दिन संध्या छह बजे से हवन पूजन शुरू हुआ जो देर रात तक चला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि शुरू उन्होंने कहा कि गुप्त नवरात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.