गुप्त नवरात्रि पर हुई मां गंगा की विशेष महाआरती
गोरखपुर, जुलाई 16 -- गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति द्वारा गुप्त नवरात्रि आषाढ़ शुक्ल द्वतीय पर 539 वीं महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। गुरुवारिया आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम आरती टोली की उपाध्यक्ष हेमा शर्मा ने मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण, मां काली की पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना किया। इसके बाद मां गंगा की पावन आरती शुरू हुई। महाआरती के समापन पर सभी में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, मुकेश गोंड, के के पाण्डेय, रविन्द्र नाथ दुबे, दिव्य प्रताप सिंह, अमन तिवारी, अजीत जैन, शशिकांत पाण्डेय, अनंत नारायण पाल, लाली, राधा, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.