गुप्त नवरात्र: मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। गुप्त नवरात्र के चौथे दिन शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। गंगा स्नान के बाद भक्त मां का दर्शन पूजन के लिए मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर लाइन में खड़े हो गए। मंगला आरती के बाद कपाट खुलते ही श्रद्धालु मां के जयकारें के साथ दर्शन पूजन के लिए गर्भगृह में पहुंच गए। मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालु धन्य हो गए।मां का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में पहुंच कर दर्शन पूजन कर त्रिकोण परिक्रमा की। वहीं तंत्र साधना के लिए अष्टभुजा पहाड़ की गुफाओं में साधकों ने डेरा जमा रखा है। मंदिर की छत पर बड़ी संख्या में साधक दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तशती का पाठ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.