गरमपानी, जून 13 -- भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर नैनीताल जिले के गंगोरी क्षेत्र स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर के महंत 55 वर्षीय कृष्णा गिरी महाराज का शव शुक्रवार को मंदिर के ऊपर बनी कुटिया में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने महंत कृष्णा गिरी का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना खैरना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंच गए। यह ...