बरेली, मई 28 -- बरेली कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में एनईपी-2020 के नियमों का उल्लंघन करते हुए मिड टर्म परीक्षा कराई गई। बीती 16 मई को मामला पकड़ा गया कि छात्रों को जो सब्जेक्ट पढ़ाया गया उसे विश्वविद्यालय ने काफी पहले ही बंद कर दिया था। इसके बाद 26 छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए विश्वविद्यालय से पत्राचार किया गया, कोई संतोषजनक आश्वासन न मिलने पर विभाग प्रभारी प्रो. पूनम रानी ने छात्रों को दो नए पेपर दिए। बुधवार को छात्रों की गुपचुप तरीके से मिडटर्म परीक्षा भी कराई गई। इस परीक्षा की महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय तक को सूचना नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- जेपीयू में पीजी प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 15 जून से बता दें कि मुख्य सेमेस्टर परीक्षाएं 11 जून से शुरू होनी है, इसे लेकर छात्र काफी परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...