नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने 11 नवंबर को अपने प्यार काव्या मारन से शादी रचाई। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनिरुद्ध ने भी अपने इंस्टाग्राम पर काव्या मारन संग शादी की तस्वीरें शेयर कीं। अनिरुद्ध और काव्या के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों की डेटिंग की चर्चा साल 2025 में शुरू हुई थी। हालांकि, कपल ने कभी भी इन चर्चाओं पर मुहर नहीं लगाई।अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं शादी की तस्वीरें अनिरुद्ध और काव्या की शादी ग्रीस में हुई। अनिरुद्ध ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "My once in a lifetime, for a lifetime ❤️ 11.11" । वहीं, एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने केवल 11:11 लिखा है। शादी की ये तारीख भी खास है, लेकिन शादी की ...