गुपचुप चस्पा हुए पोस्टर, सीएमओ दफ्तर में खलबली
लखनऊ, जुलाई 2 -- कैसरबाग स्थित सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक पोस्टर के जरिए सीएमओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए। पोस्टर में लेवल-1 डॉक्टर की कथित तैनाती पर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्टर में दावा किया गया है कि डॉक्टर की सीएमओ कार्यालय में नियमों के विपरीत तैनाती की गई। उन्हें सरकारी वाहन और कार्यालय में कमरा भी उपलब्ध कराया गया। यही नहीं, पोस्टर में निजी नर्सिंग होम में कथित विजिट कर गड़बड़ी करने आरोप भी लगाए गए हैं। कई विधायकों ने मामले की शिकायत की। इसके बावजूद शिकायतों को दबा दिया गया है।पोस्टर में प्रकाशित अखबार की कटिंग, शिकायत पत्र और कुछ तस्वीरें भी लगाई गई हैं। बिन्दुवार आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि पोस्टर में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों की ओर से इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.