संभल, अप्रैल 11 -- गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गुन्नौर चेयरमैन खुशबू प्रजापति और सीएचसी प्रभारी डॉ. राज किशोर ने फीता काटकर किया। यह अभियान पूरे गुन्नौर क्षेत्र में 90 दिनों तक चलाया जाएगा। जिसमें 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस अभियान के तहत गार्डासिल वैक्सीन की सिंगल डोज दी जाएगी। जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में प्रभावी है। डॉ. राज किशोर ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है, लेकिन समय पर टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करा...