संभल, जनवरी 4 -- सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट की जर्जर बिल्डिंग का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। छज्जा सीधे सिविल जज की खड़ी गाड़ी पर आ गिरा, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त जज साहब गाड़ी में मौजूद नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार सुबह सिविल जज रोज़ की तरह अपनी कार से सिविल कोर्ट पहुंचे थे। गाड़ी से उतरकर वे कोर्ट में सुनवाई के लिए चले गए और चालक ने वाहन को कोर्ट भवन के बराबर, छज्जे के नीचे खड़ा कर दिया। कुछ ही समय बीता था कि अचानक बिल्डिंग का पुराना और जर्जर छज्जा टूटकर सीधे गाड़ी के ऊपर गिर गया। तेज आवाज के साथ हुए इस हादसे से कोर्ट परिसर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। हादसे में सिविल जज की गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.