गुन्नौर मोड़ पर राहगीरों को मिली राहत
गौरीगंज, मई 10 -- मुसाफिरखाना। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रहरि ने मानवीय पहल करते हुए गुन्नौर मोड़ पर राहगीरों के लिए पेयजल व्यवस्था कराई है। यह व्यवस्था उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास गुप्ता की स्मृति में निजी खर्च से स्थापित कराई है। नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश कुमार अग्रहरि ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था कराई गई है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद ही उनके पिता को सच्ची श्रद्धांजलि है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच यह पेयजल व्यवस्था यात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यह भी पढ़ें- सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी में भक्तों के लिए प्याऊ की व्यवस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.