गुन्नौर में सरकारी चक मार्ग से हटाया अवैध कब्जा
संभल, जून 2 -- जिले में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के तहत प्रशासन ने गुन्नौर क्षेत्र के गांव गुन्नौर दौलत खां में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चक मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। लंबे समय से रास्ते पर अवैध कब्जा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अवैध कब्जा और ग्रामीणों की परेशानी गांव निवासी एक युवक ने प्लॉटिंग की आड़ में सरकारी चक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इससे ग्रामीणों का रास्ता बाधित हो गया था और लोगों को खेतों व अन्य स्थानों तक पहुंचने में दिक्कतें हो रही थीं। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई एसडीएम विकास चंद्र के नेतृत्व में राजस्व विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.