संभल, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के गांव विजुआ नगला में सोमवार शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर की सीढ़ियों के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव विजुआ नगला निवासी जयप्रकाश (50) पुत्र केदारी शाम के समय घर की सीढ़ियों पर बेसुध अवस्था में मिले। उस समय उनका पुत्र पुष्पेंद्र अपनी बहन को छोड़ने के लिए अलीगढ़ गया हुआ था। घर लौटने पर जब उसने अपने पिता को अचेत अवस्था में देखा तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर जयप्रकाश को गुन्नौर के नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.