गुन्नौर में शांतिपूर्ण संपन्न हुई बकरीद की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
संभल, मई 28 -- गुन्नौर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बेहद हर्षोल्लास, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मुख्य ईदगाह, जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों में इकट्ठा होकर त्योहार की विशेष नमाज अदा की। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। गुन्नौर कस्बा स्थित मुख्य ईदगाह में सुबह ठीक 7:40 बजे नमाज शुरू हुई। मौलाना शाकिर अली बदायूंनी ने नमाज की इमामत की और इसके बाद खुतबा पढ़ा गया। इस मौके पर मौलाना शाकिर अली बदायूंनी ने मौजूद नमाजियों को बकरीद के महत्व और नमाज की फजीलत के बारे में विस्तार से बताया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा आज, अकीदत के साथ अदा की जाएगी नमाज नमाज के समापन पर देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.