गुन्नौर में राशन कार्ड के लिए चक्कर काट रहे ग्रामीण
संभल, मई 23 -- गुन्नौर क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की भारी लापरवाही और मनमानी के खिलाफ स्थानीय जनता का आक्रोश चरम पर है। क्षेत्र के सैकड़ों किसान, महिलाएं और ग्रामीण राशन कार्ड बनवाने और अपात्र यूनिटों के नाम कटवाने के लिए हफ्तों से दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि विभाग पूरी तरह प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है और बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं किया जा रहा है। कार्यालय पहुंचे कई किसानों और ग्रामीणों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि पूर्ति विभाग में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। पात्र होने के बाद भी गरीब परिवारों के नए राशन कार्ड नहीं जारी किए जा रहे हैं। वहीं, शादीशुदा बेटियों या मृतकों के नाम यूनिट हटाने के नाम पर भी टालमटोल की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जो लोग पैसे दे रहे हैं, उनका काम चुपचाप कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.