संभल, मार्च 1 -- कस्बा गुन्नौर में टाइल्स निर्माता कंपनी के नाम पर नकली उत्पाद बेचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में गुन्नौर थाना पुलिस ने नेहरू चौक स्थित डिलाइट मार्बल के संचालक शफीक अहमद के खिलाफ ट्रेडमार्क और कॉपीराइट अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि चेतना खन्ना निवासी कोलकाता ने 18 फरवरी को किए गए मार्केट सर्वे के आधार पर थाना गुन्नौर में तहरीर दी। शिकायत में बताया गया कि दुकान पर कंपनी के नाम से टाइल्स एडहेसिव बेचा जा रहा था। जबकि कंपनी इस नाम से कोई उत्पाद निर्मित नहीं करती। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान चार कट्टे टाइल्स बरामद किए गए। जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार आरोपी ब्रांड की साख का फायदा उठाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.